Burhanpur News : मातृ सेवा सदन अस्पताल बंद, CMHO के पहुंचने से पहले ही लटके ताले

Burhanpur News

Burhanpur News : इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित मातृ सेवा सदन अस्पताल से जुड़ी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है 42 साल पुराने इस अस्पताल को न्यायालय के आदेश के बाद सील कर दिया गया है। बड़ी बात यह है कि सीएमएचओ के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के संचालक समिति के मनोज तारवाला ने खुद अस्पताल में ताला लगा दिया।

साथ ही अस्पताल के ब्लड बैंक को भी बंद कर दिया गया। जितना ब्लड अभी मौजूद था उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मृत सेवा सदन अस्पताल को लेकर प्रशासन को एक शिकायत की गई थी। ये शिकायत भगवान दास पासी की पत्नी की मृत्यु होने पर की गई थी। जिसकी याचिका हाईकोर्ट में भी लगाई गई।

याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह निर्णय लिया कि अस्पताल को सील कर दिया जाए। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। अभी इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यवाही करने में जुटी हुई है। यह अस्पताल बिना फायर एनओसी और ब्लड बैंक लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। ऐसे में काफी ज्यादा लापरवाही भी बरती जा रही थी। जिसको देखते हुए ये निर्णय लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews