मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई अहम चर्चा, पढ़ें खबर

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। साथ ही राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर चर्चा की। वहीं, जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में पीपीपी मॉडल अपनाने के प्रयासों के लिए राज्य सरकार की सराहना की।
CM Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई।

बता दें कि बैठक में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने और लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई। जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पीपीपी मॉडल अपनाने पर राज्य सरकार की सराहना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच लगातार सहयोग जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल का लाभ उठाने के लिए राज्य की प्रशंसा की।

इसके अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच लगातार सहयोग जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews