बच्चे का वीडियो शेयर कर बोले CM Shivraj ये समझ सकता है मास्क का महत्व तो हम और आप क्यों नहीं?

बच्चे का वीडियो शेयर कर बोले CM Shivraj ये समझ सकता है मास्क का महत्व तो हम और आप क्यों नहीं?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पिछले साल की तरह एक बार फिर खुद मैदान में उतर आये हैं उन्होंने मास्क लगाने का अभियान छेड़ दिया है।  उन्होंने मास्क नहीं तो बात नहीं का नारा देते हुए प्रदेश के सभी लोगों से अपील की है कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही आपकी सुरक्षा है इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री (CM Shivraj) ने अपने ट्विटर पर एक मासूम का मास्क लगाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि  जब ये मास्क का महत्व समझ सकता है तो हम और आप क्यों नहीं?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कोरोना से लड़ाई के लिए खुद युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, सोमवार की शाम उन्होंने सड़क पर उतरकर खुद लोगों को मास्क पहनाये और नारा दिया कि “मास्क नहीं तो बात नहीं।”  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने प्रशासनिक अफसरों को भी निर्देश दिए जो बिना मास्क का दिखे उसपर कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें – Mask के नाम पर क्या सरकारी विभाग कर रहे अवैध वसूली, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री (CM Shivraj) की अपील और निर्देश का असर दिखाई भी दिया, सड़क पर लोग मास्क के साथ एक बार फिर दिखाई देने लगे। बड़े तो बड़े छोटे बच्चे भी मास्क पहने नजर आने लगे। कुछ माता पिता ने तो अपने छोटे बच्चों की मास्क लगाने की अपील करती वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी शुरू कर दिए। ऐसी ही एक वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है।

ये भी पढ़ें – Insist On Health: आखिर क्यों करना पड़ा शिवराज को स्वास्थ्य आग्रह!, क्या है इसके मायने!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मासूम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “आज व्हाट्सएप पर एक बहुत ही प्यारे बच्चे का वीडियो मिला है। ढाई साल का बेटा तत्सव श्रीवास्तव सभी से मास्क लगाने की अपील कर रहा है। इतना छोटा बालक यदि मास्क का महत्व समझ सकता है, तो आप और हम क्यों नहीं समझ सकते!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के ट्विटर पर पोस्ट किये गए वीडियो को रीट्वीट भी किया है, जिसमें वे पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों को मास्क पहनाते दिखाई दे रहे हैं हुए कह रहे हैं कि मास्क नहीं तो बात नहीं। वीडियो के अंत में साधना सिंह कहती हैं आपके आदेश का पालन होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews