खाद वितरण को लेकर सीएम शिवराज ने कलेक्टर्स से कही ये बड़ी बात

खाद वितरण को लेकर सीएम शिवराज ने कलेक्टर्स से कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर्स से खाद वितरण के सम्बन्ध में चर्चा की उन्होंने कहा कि किसानों को खाद वितरण में कोई दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि खाद् वितरण व्यवस्था बेहतर बनाई जाये जिससे किसानों में खाद वितरण (distribution of fertilizers) को लेकर असंतोष पैदा न हो, इस बात का ध्यान रखा जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के 8 जिलों सतना, श्योपुर, सागर, शहडोल, अशोकनगर, शिवपुरी, रीवा और मुरैना के कलेक्टर शामिल हुए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, जिसका वितरण ठीक ढंग से सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स युक्ति, बुद्धि और तरीके से प्रशासकीय क्षमता का उपयोग करते हुए खाद का वितरण सुनिश्चित करें। एक जगह पर खाद वितरण के लिए किसानों की भीड़ न बढ़ाएँ।

ये भी पढ़ें – MP : ड्रग्स माफिया के खिलाफ CM Shivraj के सख्त निर्देश- नेस्तानबूद कर दो

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद वितरण व्यवस्था को विकेंद्रीकृत कर अलग-अलग केंद्रों पर खाद का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों की सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने और असंतोष पैदा न होने देने के लिए भरपूर प्रयास करें। यदि खाद की आवश्यकता है तो बता दें, जिससे खाद भिजवाई जा सके। खाद को ब्लेक न होने दें। ब्लेक करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews