
Damoh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च यानि आज को 64 साल के हो चुके हैं। जिसे लेकर प्रदेशभर में उत्साह है तो वहीं, सूबे के दमोह में सीएम चौहान की बहनों ने उनके जन्मदिन पर पौधारोपण कर उन्हें जन्मदिन का खास तोहफा दिया हैं। दरअसल, दमोह की जल आपूर्ति का केंद्र राजनगर तालाब के पार्क में बड़ी संख्या जमा हुई महिलाओं बेटियों ने मुख्यमंत्री के नाम पर पौधे लगाए तो इनकी सुरक्षा का संकल्प भी किया।
[dgv_vimeo_video id=”804775558″]
[dgv_vimeo_video id=”804775996″]
पौधा लगाकर मना रही खुशी
पौधारोपण करने वाली महिलाओं के मुताबिक, उनके लिए आज दोहरी खुशी का अवसर है जब मुख्यमंत्री के जन्मदिन के साथ प्रदेश में लाडली बहना योजना भी शुरू हो रही और वो CM की मंशा के मुताबिक, पौधा लगाकर खुशी मना रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत नगर पालिका के अधिकरियो कर्मचारियों ने भी आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया।
[dgv_vimeo_video id=”804775335″]
जन्मदिन को बनाया जा रहा यादगार
नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए कुछ स्ट्रेटेजी के बारे में बताया है। इसका मुख्य उद्देश्य नगरीय विकास और आवास के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह एक बहुत अच्छी उपलब्धि होगी। इस विशेष तैयारी से मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ-साथ, पौधों को लगाने से पर्यावरण को भी बचाया जाएगा। इस तरह के पहल से लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में संचेतना बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
Ladli Bahna Yojana : पहले बेटियों की किस्मत संवारी, अब बहनों की बारी@ChouhanShivraj @narendramodi@CMMadhyaPradesh @BJP4India @AmitShah @VirendraSharmaG @JPNadda @OfficeofSSC @JansamparkMP@nstomar @JM_Scindia @drnarottammisra @BJP4MP@BJP4Indiahttps://t.co/DbriJRhZpS pic.twitter.com/fWMxaO5zua
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 5, 2023
[dgv_vimeo_video id=”804775681″]
लाडली बहन योजना का शुभारंभ
दरअसल, 5 मार्च को ही भाजपा की सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहन योजना का शुभारंभ भी होना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस योजना का लोकार्पण कर पात्र परिवार की महिलाओं को हर महीने हजार रुपए देने जा रहे है। इस योजना के तहत, प्रदेश सरकार लड़कियों के लिए एक आर्थिक भंडार बनाती है जो उनकी उच्च शिक्षा और विवाह के लिए उपलब्ध होता है। इस योजना के अंतर्गत, पांचवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में उच्च शिक्षा के लिए एक आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा, लड़कियों की शादी के लिए भी एक आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।
[dgv_vimeo_video id=”804776080″]
[dgv_vimeo_video id=”804776126″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

