शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम शिवराज बोले – गुजरात के लिए ईश्वर का आशीर्वाद सिद्ध होंगे भूपेंद्र पटेल

शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम शिवराज बोले – गुजरात के लिए ईश्वर का आशीर्वाद सिद्ध होंगे भूपेंद्र पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने आज सोमवार को शपथ ग्रहण की। उन्हें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री चयन के लिए बनाये गए गुजरात पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई देते हुए कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के साथ समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनायेंगे, इसके लिए हम सभी आश्वस्त हैं।

ये भी पढ़ें – Bhopal News : कांग्रेस की “गड्ढा गिनो प्रतियोगिता,” सीएम शिवराज को देंगे पीले चावल

उन्होंने कहा कि भपेंद्र पटेल अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूर्ण करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सदैव गरीबों और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। मृदुभाषी, सहज व अपनी जिम्मेदारी के प्रति समर्पित भूपेंद्र जी गुजरात के लिए ईश्वर का आशीर्वाद सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें – GST विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक फर्म के ग्वालियर, इंदौर, भोपाल कार्यालयों पर छापे

 ये भी पढ़ें – MP News : फिर हुए IPS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखिये लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews