कॉलोनाइजर ने कृषि भूमि पर काट दी अवैध कॉलोनी, नगर पालिका ने दर्ज कराई FIR

कॉलोनाइजर ने कृषि भूमि पर काट दी अवैध कॉलोनी, नगर पालिका ने दर्ज कराई FIR

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) में कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। अवैध रूप से प्लॉट बेचने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध नई आबादी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

पिता-पुत्र के खिलाफ ये एफआईआर नगर पालिका सीएमओ प्रेम कुमार सुमन की शिकायत पर दर्ज की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर रोड के पास में चंद्रपुरा बावड़ीकला इलाके में एक कृषि भूमि पर मोहनलाल और चंद्रशेखर नामक कॉलोनाइजर ने बिना रेरा, टाउन इन कंट्री और डाइवर्शन के नगर निगम और अन्य किसी विभाग की अनुमति लिए बिना ही कॉलोनी काट दी और लोगों को प्लॉट भी बेच दिए।

Must Read- रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में शुरू हुई सजावट, धनतेरस से भाईदूज तक होंगे मनोरम दर्शन

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर गौतम सिंह ने जांच की जिम्मेदारी एसडीएम बिहारी सिंह को दी थी। जांच पड़ताल करने के बाद एसडीएम ने पिता पुत्र की करतूत को देखते हुए नगर पालिका से कहा था कि वह तुरंत ही इस पर एक्शन ले और कड़ी कार्रवाई करें।

इसके बाद अब नगर पालिका सीएमओ की शिकायत के बाद पिता-पुत्र के खिलाफ कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे जाने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोनों पर नगरपालिका अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

मंदसौर शहर में अगर अवैध कॉलोनियों की बात की जाए तो यहां पर लगभग 65 ऐसी कॉलोनियां हैं जिनका अवैध निर्माण किया गया है। पिछले दिनों यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बात कही थी। प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई थी और सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews