सांसद सिंधिया के बयान पर कांग्रेस का हमला, कही ये बड़ी बात

सांसद सिंधिया के बयान पर कांग्रेस का हमला, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बयान पर कांग्रेस (Congress) ने हमला बोला है । कांग्रेस ने कहा कि महलों में रहकर राजनीति में अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले जिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का सिवाय व्यक्तिगत स्वार्थो, भूमि-प्रेम के अलावा देश, प्रदेश, गरीब व किसानों से कभी रिश्ता नहीं रहा वे अब कांग्रेस और कमलनाथ जी को ज्ञान बांट रहे है?

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय मालवा के दौरे पर हैं,  इसी दौरान आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal nath) भी इसी क्षेत्र में पहुँच रहे हैं। कमलनाथ देवास के नेमावर में उस परिवार से मिलने पहुँच रहे हैं जिस परिवार की बच्चियों से दुष्कर्म के बाद दो बहनों, भाई एवं माता पिता की जघन्य हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें – परिवार के साथ सलकनपुर देवी मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना

पत्रकारों ने जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से कमलनाथ के पीड़ित परिवार से मिलने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी तो राजनीतिज्ञ हैं इसलिए वे राजनीति कर रहे हैं , कांग्रेस तो कोरोना में भी राजनीति ढूंढ रही है  कांग्रेस की एक ही सोच और विचारधारा है जहाँ राजनीति हो वहां कूद जाओ, ना देश के बारे में सोचती है ना प्रदेश के बारे में, ना गरीब के बारे में सोचती है ना किसान के बारे में सोचती है।  सिंधिया ने कहा कि इस घटना की मुझे पूरी जानकारी नहीं है लेकिन यदि घटना हुई है तो उसकी पूरी तहकीकात हो, मुझे पूरा भरोसा है कि जो भी दोषी होगा सरकार उसे सख्त सजा देगी।

ये भी पढ़ें – कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- खानदानी चोरी पर पूरी किताब लिखी जा सकती है

सिंधिया का बयान आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर पलटवार किया , केके मिश्रा ने लिखा –  – महलों में रहकर राजनीति में अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले जिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का सिवाय व्यक्तिगत स्वार्थो, भूमि-प्रेम के अलावा देश, प्रदेश, गरीब व किसानों से कभी रिश्ता नहीं रहा वे अब कांग्रेस, कमलनाथ  जी को ज्ञान बांट रहे है?”भाई सा”यदि आपका इनसे नाता होता तो आप गुना में लाखों मतों से नहीं?

ये भी पढ़ें –सिंधिया समर्थक मंत्री के विवादित बोल, कहा- “मैंने अफसरों से कहा नियम कानून तोड़ो, सड़क बनाओ”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews