पीएम मोदी के कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस का तंज, अच्छा है 24 घंटे काम नहीं करते

पीएम मोदी के कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस का तंज, अच्छा है 24 घंटे काम नहीं करते

pm modi

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल को 7 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा (BJP)  इसे सेवा दिवस (Seva Divas) के रूप में मना रही है तो वहीँ कांग्रेस (Congres) इसे  काला दिवस (Kala Divas) के रूप में। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने ट्वीट किया कि हर गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है जो एक भारत और श्रेष्ठ भारत के मंत्र को साकार कर रही है। उधर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट किया-  जो 70 सालों में नहीं हुआ वो आपने इन 7 सालों में कर दिखाया, आभार 18 घंटे काम जो करते हैं अच्छा है 24 घंटे नहीं करते।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल को 7 साल पूरे हो गए।  कोरोना महामारी के कारण  भाजपा (BJP) कोई जश्न नहीं मना रही बल्कि इस दिन को सेवा दिवस (Seva Divas) के रूप में मना रही है। भाजपा (BJP)  के कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर, मास्क, सेनेटाइजर, अन्य जरुरत का सामान वितरित कर रहे हैं।  भाजपा ने आज के दिन 1 लाख गांवों तक सेवाकार्य करने का लक्ष्य रखा है।

 ये भी पढ़ें – आमिर खान का वीडियो शेयर कर बोले रामदेव – हिम्मत है तो मोर्चा खोले

मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने देश के लोगों को बधाई दी है।  उन्होंने ट्वीट किया- पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्र हित में कई साहसिक फैसले लिए गए हैं जिनसे भारत का आत्मविश्वास जागा है।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा – भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 1 लाख गांवों में सेवा कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। उनके “सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास”के मूलमंत्र से देश आत्मनिर्भर भारत की राह पर आगे बढ़ा है।

ये भी पढ़ें –मोदी सरकार के 7 साल पूरे – कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, बीजेपी ने नहीं मनाया जश्न

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आगे लिखा-  हर गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है जो एक भारत और श्रेष्ठ भारत के मंत्र को साकार कर रही है।

भाजपा जहाँ इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है तो वहीँ कांग्रेस इसे काला दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस ने 7 साल की सरकार को 7 वर्ष का विनाश बताया है। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के चलते कांग्रेस प्रदेश में कहीं कोई विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम तो सड़कों पर नहीं किये लेकिन इंदौर कांग्रेस का दावा है विरोधस्वरूप घरों पर काले झंडे लगाए  गए है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खण्डेलवाल और इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता गिरीश जोशी ने हाथो में काले झंडे लेकर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ एक तख्ती के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तख्ती पर लिखा है कि “काला दिवस मोदी सरकार 7 वर्ष विनाश के।”

उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया – आज साहब की सरकार के 7 साल पूरे हो।  “क्या दौर है ये साहब, इंसान जीना भूल कर जिंदा रहने का शुक्र मना रहा है। जो 70 सालों में नहीं हुआ वह आपने इन 7 सालों में कर दिखाया? आभार 18 घंटे काम जो करते हैं, अच्छा है 24 घंटे नहीं करते?

ये भी पढ़ें – दमोह: मोदी सरकार और अपने कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर इस केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews