Bhopal Crime News : भोपाल में कुत्ते के बच्चों के साथ दरिंदगी, 11 दिनों में पांच को जिंदा जलाकर मारा

bhopal crime news, Dog

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal Crime News : भोपाल में आए दिन क्राइम की घटना सुनने को मिलती है। लेकिन अभी एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें सभी का दिल दहला कर रख दिया है। दरअसल भोपाल शहर में कुत्ते के बच्चों को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब तक 11 दिनों में 5 कुत्ते के बच्चों को जिंदा जलाकर मार दिया गया है। यह घटना भोपाल के एमपी नगर और जहांगीराबाद थाना इलाके में हुई है। पुलिस मामले को लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, निर्दोष बच्चों से दरिंदगी करने वाले अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। लेकिन जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर उनका खुलासा करेगी जिन्होंने कुत्ते के बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला है। बता दें जहांगीराबाद में राज्य पशु चिकित्सालय मैं कुत्ते के बच्चे जले हुए मिले। यह किसी के पालतू कुत्ते के बच्चे हैं। क्योंकि एक के गले में घुंघरू वाला पट्टा बंधा हुआ है तो दूसरे को उसके मालिक ने ठंड से बचाने के लिए स्वेटर पहनाया हुआ था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews