Cyber Crime in MP: दोपहर के समय प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहा साइबर क्राइम, ऐसे ठगे जा रहे लोग

Cyber ​​Crime

MP News: इन दिनों साइबर क्राइम (Cyber Crime) की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश समेत गुजरात, राजस्थान में भी अपराधी लगातार नए-नए अपराधों को अंजाम देते जा रहे हैं। साइबर क्राइम से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12 बजे के आसपास सबसे ज्यादा ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं 9 बजे के बाद साइबर ठग के हमलों में कमी आ जाती है। इस बात की जानकारी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस की ओर से तैयार की गई एक विश्लेषण रिपोर्ट में दी गई है।

साइबर क्राइम पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि साल में कितने केस सामने आए हैं और किस तरह से ठगी को अंजाम दिया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक 1 साल में 849 शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई है। वहीं साइबर क्राइम भोपाल के पास करीब 45000 शिकायतें आई हैं जिनमें से सबसे ज्यादा शिकायतें ओटीपी पूछने के बाद की गई ठगी की है। हालांकि, अधिकांश मामले में 25000 से कम की रकम लूटी गई है।

किस समय पर हुई ठगी

रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12 बजे 32 से 33, सुबह 11 से लेकर 1 बजे तक 25 से 30, सुबह 10 बजे 22 से 23, दोपहर 2 से 4 बजे तक 25, दोपहर 3 बजे 6 और रात 7 और 9 बजे 10, सुबह 5 बजे 18 फोन कॉल आने की जानकारी सामने आई है।

इन शहरों से मिली शिकायत

भोपाल साइबर क्राइम पुलिस द्वारा तैयार की गई विश्लेषण रिपोर्ट में 13 शहरों को शामिल किया गया था। इन शहरों में इंदौर, भोपाल, विदिशा, बैतूल, मंदसौर, सीहोर, दतिया, उज्जैन, रायसेन, नरेला दामोदर सहित गुजरात का वलसाड और राजस्थान का अजमेर शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews