
Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के पठर्रा ग्राम में फूड पॉइजनिंग का एक मामला सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की तबीयत ख़राब हो गई थी। इसमें एक पुरुष सहित महिला और बच्चा शामिल है। इन तीनों का हाल जानने के लिए बीएमओ उनके घर पहुंचें। उन्होंने सभी का हाल जाना और डबरा अस्पताल में उचित इलाज करवाने का आश्वासन दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”833576541″]
जानें पूरा मामला
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया है कि पठर्रा ग्राम में रहने वाले अजमेर और उसकी पत्नी ओमवती और उनका भतीजा कृष्णा के खाने में कुछ जहरीला पदार्थ आ जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें ग्राम में ही मौजूद किसी आरएमपी डॉक्टर से दवाई दिला दी गई।
लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। जब इनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के कारण 108 एंबुलेंस को ग्राम वासियों ने बुलवाकर 108 एंबुलेंस से उन्हें डबरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।
