सागर लोकायुक्त का एक्शन, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

सागर लोकायुक्त का एक्शन,  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त के लगातार एक्शन के बाद भी रिश्वत खोर अधिकारी कर्मचारी रिश्वत (Bribe) लेने से बाज नहीं आ रहे। अब सागर लोकायुक्त ने रिश्वत (Lokayukta Sagar) लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है।  पटवारी जमीन की नपाई के लिए रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार दमोह जिले की हटा तहसील के ग्राम गैसाबाद में रहने वाले रिंकू जैन को उनके प्लाट की नपाई करवानी थी। इसके लिए वे हटा तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। हटा तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी देवेंद्र पटेल रिंकू जैन से प्लाट की नपाई के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

ये भी पढ़ें – CSIR NCL Recruitment 2022 : साइंटिस्ट बनने का अच्छा मौका, सैलरी 2 लाख प्रति माह तक

पटवारी से परेशान रिंकू जैन ने रिश्वत देने की स्वीकृति दे दी यदि लेकिन इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में कर दी।  लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को ट्रेप करने के लिए योजना बनाई और तय योजना के मुताबिक जैसे ही रिंकू जैन ने  पटवारी देवेंद्र पटेल को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – सावधान, 100 नोट लेने से पहले चैक कर लें, कहीं नकली तो नहीं,गिरोह हुआ सक्रिय

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews