CSIR NCL Recruitment 2022 : साइंटिस्ट बनने का अच्छा मौका, सैलरी 2 लाख प्रति माह तक

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीएसआईआर नेशनल कैमिकल लेबोरेटरी पुणे में भर्ती (CSIR NCL Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। लेब को साइंटिस्ट, सीनियर साइंटिस्ट और प्रिंसिपल साइंटिस्ट चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च 2022 है।

सीएसआईआर नेशनल कैमिकल लेबोरेटरी पुणे (CSIR NCL Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की कुल संख्या 20 है।  इसमें से 10 पदों पर साइंटिस्ट, 4 पदों पर सीनियर साइंटिस्ट और 6 पदों पर प्रिंसिपल साइंटिस्ट की भर्ती की जाएगी।

ये है आरक्षण की जानकारी 

सांइटिस्ट (10 पद)  – 6 पद अनारक्षित, 2 पद OBC, 1 पद SC , 1 पद OBC (बैकलॉग)

सीनियर साइंटिस्ट (4 पद) – सभी अनारक्षित

प्रिंसिपल साइंटिस्ट (6 पद) –  सभी पद अनारक्षित

इतना मिलेगा वेतन

साइंटिस्ट को 1,16,398 रुपयर प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सीनियर साइंटिस्ट को 1,33,936 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। प्रिंसिपल साइंटिस्ट को 2,02,903 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ये है आयुसीमा

साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल, सीनियर साइंटिस्ट के लिए 37 साल और प्रिंसिपल साइंटिस्ट के लिए 45 साल निर्धारित की गई है।  अधिक जानकारी  के लिए सीएसआईआर नेशनल कैमिकल लेबोरेटरी पुणे  की आधिकारिक वेबसाइट https://recruit.ncl.res.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews