Katni News : सांई बाबा के चरणों में निकले भक्त के प्राण, वायरल हो रहा वीडियो

katni news

Katni News : कटनी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक भक्त के साईं बाबा के चरणों में प्राण निकल गए। दरअसल, वैसे तो कोई नहीं जनता की कौन कब, कहा, कैसे जन्म लेगा और कहा मरेगा। किसी को ये भी नहीं पता होता है कि कौन भगवान की चरणों में जाएगा। लेकिन एक ऐसा ही मामला कटनी जिले के साई बाबा मंदिर से सामने आया है। जी हां, यहां एक साई बाबा के भक्त की उनके ही चरणों में मौत हो गई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर गया था और उनके चरणों में बैठ प्रार्थना कर रहा था लेकिन तब ही उसके प्राण बाबा के चरणों में कब निकल गए पता नहीं चल पाया। जानकारी के मुताबिक, कटनी के रहने वाले राकेश मेहानी मेडिकल व्यवसायी, जो शिरडी वाले साईं बाबा के भक्त थे। वह हमेशा गुरुवार के दिन साई मंदिर बाबा के दर्शन के लिए जाते थे। ऐसे में इस गुरुवार भी वह दर्शन के लिए गए थे।

राकेश मंदिर में सनी बाबा के फेरी लगाने के बाद भक्ति भाव के साथ सांई बाबा के चरणों मे सिर रखा तब ही उसके प्राण निकल गए। वह काफी देर तक वहां से नहीं उठा तो मंदिर के पुजारी ने पास जा कर देखा तब पता चला की उसकी मौत हो गई। बाद में लोगो ने उसे वहां से उठाया, बताया जाता है कि राकेश की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मौत तो मौत ही है, चाहे वह प्रभु के श्री चरणों मे हुई हो या सामान्य। जिसके परिवार का सदस्य जाता है उसे ही उसके खोने का पता चलता। लेकिन राकेश की मौत जिस तरह से हुई है, उसे लोग मोक्ष मान रहे है।

अभिषेक दुबे, कटनी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews