Dhar News: ब्रेक फेल ट्राॅले ने मारी तीन अन्य वाहनों को टक्कर, हादसे में तीन घायल, दो की मौत

Dhar News: ब्रेक फेल ट्राॅले ने मारी तीन अन्य वाहनों को टक्कर, हादसे में तीन घायल, दो की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के धार (dhar) जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना (road accident) की खबर सामने आ रही है। घटना राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट की है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ब्रेक फेल होने के कारण ट्रॉला (trolley) अनियंत्रित हो गया और अनियंत्रित (uncontrollable) होने की वजह से तीन अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत (death) हो गयी। क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो गयी और सनसनी फैल गयी।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रॉला संख्या RJ09GB7460 इन्दौर की तरफ से आ रहा था ट्रॉले का ब्रेक फेल होने की वजह से आगे चल रहे मैजिक वाहन को ट्रॉले ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर होने के बाद अनियंत्रित ट्रॉला डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में जा पहुंचा। इसके बाद भी ये ट्रॉला थमा नहीं और घाट चढ़ रहे सीमेंट से भरे ट्रॉला संख्या RJ09GC07761 और ट्रॉला संख्या RJ11GB6607 से जा भिड़ा।

यह भी पढ़ें… 24 घंटे में मिले 917 पॉजिटिव, बिगड़े हालात, लॉकडाउन को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान

इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। दोनों ही मृतक आगे चल रही मैजिक पर सवार थे। इसके साथ ही 3 लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। टोल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु धामनोद अस्पताल भेज गया। मौके पर काकड़दा पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पवार, सुमित शर्मा, अमित चौहान आदि ने पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था सम्भाली।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews