
धार,मो अल्ताफ़। मध्यप्रदेश के धार (Dhar) जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू के तारापुर घाट पर एक तेंदुए द्वारा गाय का शिकार करने का मामला सामने आया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े…16 वर्ष की उम्र में पिता की करोड़ों की संपत्ति छोड़ बेटे ने चुना वैराग्य का रास्ता, पढ़े पूरी खबर
[dgv_vimeo_video id=”755210982″]
दरअसल मांडू के तारापुर घाट इलाके में अक्सर तेंदुए घूमते दिखाई देते है। पिछले दिनों भी तारापुर घाट पर एक तेंदुआ दिखाई दिया था और इसके बाद तेंदुए द्वारा गाय का शिकार करने का भी मामला सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”755211422″]
इस पूरी घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने अपने मोबाइल से बनाया और और उसने शोर मचाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश भी की। लेकिन तेंदुआ नहीं माना और वह गाय को खींचकर जंगल की ओर ले गया। वहीं इस पूरे मामले में वन विभाग के अधिकारी जांच करने व पशुपालन द्वारा शिकायत करने पर उचित मुआवजा देने की बात कर रहे है।
