दिग्विजय सिंह का किसान आंदोलन को समर्थन, भोपाल में देंगे धरना

दिग्विजय सिंह का किसान आंदोलन को समर्थन, भोपाल में देंगे धरना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसान आंदोलन (Farmers Movement) में शामिल किसानों द्वारा सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। कृषि कानूनों को वापस लेने देश भर में समर्थन जुटा रहे किसानों की कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां समर्थन दे रही हैं।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भारत बंद के समर्थन का ऐलान करते हुए ट्वीट किया है कि वे भोपाल में धरने में शामिल होंगे।

केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा पिछले साल लाए गए कृषि कानूनों (Agricultural law) के खिलाफ लगातार 10 महीने से आंदोलन कर रहे किसान अपनी जिद पर अड़े हैं।  किसान नेता राकेश टिकैत में मुख्य नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को और मजबूत करने के लिए किसानों ने सोमवार 27 सितंबर को भारत बंद (Bharat Band) करने का ऐलान किया है। यह बंद संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में होगा। सोमवार को किसान संगठनों द्वारा द्वारा भारत बंद की शुरूआत सुबह 6 बजे से होगी जो शाम 4 बजे तक रहेगी ।

ये भी पढ़ें  – MP College : प्रवेश को लेकर विभाग का बड़ा फैसला, UG कोर्स के लिए काउंसलिंग लिस्ट जारी

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए इस भारत बंद का विपक्षी दल भी समर्थन कर रहे हैं। इस बंद को कांग्रेस, माकपा, राकांपा, तृणमूल, राजद जैसे विपक्षी दलों को समर्थन मिला है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने सोमवार को बंद को अपना समर्थन दिया है।  इसने सरकार से किसानों से उनकी मांगों पर बातचीत करने और गतिरोध के केंद्र में तीन कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें – डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे निगम कमिश्नर, हाथ जोड़कर की सहयोग और स्वच्छता की अपील

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर समर्थन का ऐलान किया है – उन्होंने लिखा – कल 27/09/2021 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ भारत बंद के समर्थन में मैं सुबह 11 बजे भोपाल की करोद किसान मंडी में आयोजित धरने में शामिल होने जा रहा हूँ। उन सभी लोगों से जो इन किसान विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ हैं अनुरोध है वे कृपया इसमें शामिल हों।

ये भी पढ़ें – प्रेमिका को डांटने से नाराज प्रेमी ने डॉक्टर मामा को अस्पताल परिसर में ही जमकर पीटा, प्रेमी पर मामला दर्ज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews