दिग्विजय सिंह का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज – राकेश सिंह कौन, एमपी का तो नहीं?

दिग्विजय सिंह का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज – राकेश सिंह कौन, एमपी का तो नहीं?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा की महासचिव पामेला गोस्वामी (Pamela Goswami) की गिरफ़्तारी का असर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी दिखाई देने लगा है। पामेला द्वारा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के सहयोगी का नाम लिए जाने के बाद मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है।  कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने इस मामले पर कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) पर तंज कसा है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा – बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी बोली, कैलाश विजयवर्गीय के करीबी राकेश सिंह को गिरफ्तार करे पुलिस, कैलाश जी पामेला गोस्वामी ने जिस राकेश सिंह का नाम लिया है वह कौन है? मध्यप्रदेश का है क्या?

गौरतलब है कि100 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार की गई पामेला गोस्वामी (Pamela Goswami) ने इस मामले में अब भाजपा महासचिव एवं भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के सहयोगी राकेश सिंह का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी राकेश सिंह ड्रग्स मामले में शामिल थे। पामेला ने आरोप लगाया कि राकेश सिंह ने ही उनके खिलाफ साजिश रची है, उसे गिरफ्तार किया जाये। इसके साथ ही पामेला ने मामले की सीआईडी (CID) से जांच की मांग भी की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews