
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के जाने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी (Bollywood’s known director Rajkumar Santoshi) इन दिनों भोपाल (Bhopal) में अपनी नई फिल्मों के लिए लोकेशन (Location) देखने आए हैं। राजकुमार संतोषी ने भोपाल के आसपास की लोकेशन का जायजा लिया। उनका कहना है कि उनकी कहानी की के हिसाब से भोपाल के लोकेशन सटीक बैठ रहे है। वही आज निदेशक राजकुमार संतोषी ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) के मुलाकात की, जिसकी जानकारी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर (Twitter) के जरिए दी।
नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने अपने ट्वीट में लिखा कि जाने-माने फिल्म निदेशक राजकुमार संतोषी से आज उनकी मुलाकात हुई है। आने वाले साल में राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) अपनी फिल्मों की शूटिंग (shooting) करेंगे। वहीं फिल्म अकादमी शुरू करने को लेकर भी चर्चा की गई है। मैंने राजकुमार संतोषी से आग्रह किया है कि वह अपनी फिल्मों में मध्यप्रदेश के कलाकारों (Artists of Madhya Pradesh) को भी अपने प्रतिभा दिखाने का मौका दें।
जानेमाने फ़िल्म निर्माता-निर्देशक श्री राजकुमार संतोषी जी भोपाल में अगले साल तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। उन्होंने आज मुलाकात कर यहां फ़िल्म अकादमी शुरू करने के बारे में भी चर्चा की है। मैंने उनसे फिल्मों में मप्र के कलाकारों, प्रतिभाओं को मौका देने का आग्रह किया है।@BJP4MP pic.twitter.com/vmHcZxAYYN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 15, 2020
वही मीडिया से चर्चा करते वक्त राजकुमार संतोषी ने कहा कि भोपाल में वह बैक टू बैक अपनी तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। साथ ही वह फिल्म अकादमी शुरू करने को लेकर भी विचार कर रहे हैं। वही निर्देशक राजकुमार संतोषी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमें गृहमंत्री से पूरा सहयोग मिल रहा है। इनके एक आदेश से आसानी से अनुमति मिल जाती है। मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भोपाल में आकादमी बने, प्रदेश में फिल्म सीटि बने, प्रदेश के लोगों को रोजगार मिले। प्रदेश के कलाकारों की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिले, इसे बड़ी क्या बात होगी।
गौरतलब है कि फिल्म शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश सभी बड़े फिल्म मेकेर्स के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। प्रदेश में शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में हो रही शूटिंग के पीछे एक मुख्य कारण है कि मार्च 2020 से टूरिज्म बोर्ड की फिल्म पॉलिसी आने के बाद मैकर्स को सब्सिडी मिलना है। फिलहाल भोपाल और आसपास के स्थानों पर जॉली एलएलबी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी फिल्म महारानी की शूटिंग कर रही है। वहीं छलांग एक्ट्रेसनुसरत भरुचा की भी फिल्म छोरी की शूटिंग चल रही है।
निदेशक और संपादक

