गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज- कांग्रेस केवल फेसबुक-ट्वीटर पर, प्रदर्शन का फ्लॉप होना तय

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज- कांग्रेस केवल फेसबुक-ट्वीटर पर, प्रदर्शन का फ्लॉप होना तय

Bhopal News : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा 13 मार्च को किए जाने वाले आंदोलन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल ट्वीटर, फेसबुक पर ही बची है। उस पर भी इस आंदोलन को लेकर कितनी गंभीर है यह इससे ही समझा जा सकता है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ चार दिन से दुबई में है। लगता है वहीं बैठकर वह इस आंदोलन की तैयारी कर रहे है। आगे उन्होंने कहा कि, मैनें तो सुना है कि सोमवार को कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर राजभवन का घेराव करने जा रही है लेकिन इसको लेकर कांग्रेस कितनी गंभीर है यह इससे ही पता चलता है कि कांग्रेस की पूरी तैयारी सोशल मीडिया पर ही है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 12, 2023

जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खुद चार दिनों से दुबई में है। लगता है वह वही बैठकर इसकी तैयारी कर रहे है। इस तरह की तैयारी के बाद कांग्रेस के इस आंदोलन का हश्र क्या होगा समझा जा सकता है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस कभी भी जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं रही है इसलिए उसके सभी आंदोलन आज तक फ्लॉप ही रहे है इस आंदोलन का हश्र भी वही होना तय है।

कैदियों को अब जेलों में मिलेगा ज्यादा पारिश्रमिक

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, प्रदेश की जेलों में सश्रम कारावास के निरुद्ध बंदियों की पारिश्रमिक दर को बढ़ाया गया है अब कुशल श्रमिकों की पारिश्रमिक दर 120 से बढ़ाकर 154 रुपए और अकुशल श्रमिकों की दर को 72 से बढ़ाकर 92 रुपए किया गया है।
प्रदेश की जेलों में सश्रम कारावास के 21,000 बंदी निरुद्ध है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews