Itarsi News: शराब के नशे में चूर बेटे ने की पिता की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

murder

इटारसी, राहुल अग्रवाल। इंसानी रिश्तों में माता पिता का दर्जा सबसे ऊपर होता है लेकिन कलयुग में नशे जैसी बुराई की गिरफ्त में आ चुके बहुत से लोग इस रिश्ते को कलंकित करने से नहीं चूकते, ऐसे लोगों के हाथ ईश्वर के बनाये रिश्तों का क़त्ल करने से भी नहीं कांपते। ऐसी ही एक घटना इटारसी (Itarsi) में सामने आई है जिसमें एक बेटे ने अपने पिता की ही हत्या कर दी।

पिता-पुत्र के रिश्ते ली कलंकित करने बाली घटना आज इटारसी (Itarsi)के पास घटित हुई जहाँ शराब पीने की बात को लेकर पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया।  बाद में पुलिस ने आरोपी बेटे को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।घटना रात्रि 10 बजे की बताई गई है।

 ये भी पढ़ें – Mehbooba का दावा, सरकार ने मुझे देश के लिए बताया खतरा, पासपोर्ट देने से किया इंकार

जानकारी के अनुसार इटारसी (Itarsi) के पास पथरौटा थाना के ग्राम जमाई कला के शंकर लाल कोरकू का विवाद उनके पुत्र राजेश उर्फ मुन्ना कोरकू से हो गया।  झगड़े के बाद पुत्र ने शराब के नशे में चारपाई के पटिये से पिता पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। रात तीन बजे गंभीर हालत में पुलिस ने एम्बूलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान घायल शंकर लाल कोरकू की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटा भाग गया और जंगल में जाकर छिप गया। सूचना के बाद पहुंची पथरौटा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र राजेश उर्फ मुन्ना कोरकू उम्र 24 को गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews