शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप का बयान, नरसिंहपुर दौरे के दौरान कहा “अतिथि शिक्षकों के हितों के लिए उठाएंगे कदम”

MP: परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने नरसिंहपुर दौरे के दौरान अतिथि शिक्षकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
MP

MP: राजनीति में हर आए दिन गरमा गर्म चर्चाओं का सिलसिला जारी रहता है और अब एक बार फिर चर्चा में है परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप। दरअसल, उदय प्रताप ने नरसिंहपुर में गाडरवारा विधानसभा के दौरे के दौरान अतिथि शिक्षकों के विषय में कहा कि वे मध्य प्रदेश के हमारे बच्चे हैं और उनके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं उन्होंने बताया कि हम उनके लिए समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

इतना ही नहीं आगे उदय प्रताप ने कहा कि अगर उनकी किसी बात से अतिथि शिक्षकों को ठेस पहुंची हो या फिर बुरा लगा हो तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह असल में किसानों का आंदोलन नहीं है बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आंदोलन है।

कोंग्रस ढूंढ रही अवसर

उदय प्रताप का यह भी आरोप है कि कांग्रेस के पास कोई ठोस काम नहीं है इसलिए वह किसानों की आड़ में आंदोलन करते नजर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है, उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे अतिथि शिक्षकों को अगर मेरी बात का बुरा लगा है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। लेकिन विपक्ष के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?? उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक काम कर रहे हैं जो भी समस्या है वह उनके और हमारे बीच की है, इसमें कांग्रेस के लिए कोई अवसर नहीं है कांग्रेस क्यों बीच में आ रही है।

आप भी देखिए पूरा वीडियो

[dgv_vimeo_video id=”1011531500″]

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews