भोपाल : मेंटेनेंस के चलते, शहर के इन इलाकों में आज रहेगी बत्ती गुल

भोपाल : मेंटेनेंस के चलते, शहर के इन इलाकों में आज रहेगी बत्ती गुल

Led Electricity Dark Bulb Light Off Lamp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शहर के कई इलाके आज मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती का सामना करने वाले है। इस दौरान लगभग 12 इलाकों की बिजली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानि कि 6 घंटे गुल रहेगी।

इन इलाकों में बिजली कटौती – गोविंदपुरा, महावीर बस्ती, अब्बास नगर, तिरुपति अभिनव होम्स, मालखेड़ी, शुभ रिएलिटी जोन, हरिपुरम, जाटखेड़ी विलेज, 6 नंबर बस स्टॉप, आंबेडकर नगर सहित आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़े … उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 13 जून से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी ये परीक्षा

शहर के गोविंदपुरा इलाके की 6 से छाेटी-छोटी बस्तियों में भी मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, यहां काफी समय से तिरुपति अभिनव होम्स से फॉल्ट की भी शिकायत की जा रही थी। शुक्रवार को बिजली बंद करके इस इलाके के सारे फॉल्ट को ठीक किया जाएगा। वहीं अब्बास नगर के पास भी बार-बार लाइन ट्रिप की समस्या आ रही थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews