देर रात साड़ी के शोरूम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

देर रात साड़ी के शोरूम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर में बीती रात चौक बाज़ार स्थित एक साड़ी के शोरूम में भीषण आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही है कि शोरूम में आग कैसे लगी।

ये भी पढ़ें- MP School : स्कूल खुलने से पहले छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, पढ़िए यहां

दरअसल घटना छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक बाजार का है। देर रात करीब 2 बजे चौक बाज़ार स्थित कोमल साड़ी सेंटर शोरूम पर अचानक ही आग लग गई। आग लगने की जानकारी जब लोगों को मालुम चली तो तत्काल ही इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची लेकिन तब तक साड़ी सेंटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस हादसे में लाखों रुपयों के नुकसान की आशंका के जताई जा रही है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तभी आग लगने का कारण स्पष्ट होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews