पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-कालाबाजारी से परेशान किसान

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-कालाबाजारी से परेशान किसान

सीधी, पंकज सिंह

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने समूचे विंध्य में खाद की व्यापक पैमाने पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार का ध्यान केवल उन क्षेत्रों में है जहां-जहां चुनाव होने है, बाकी जगह सरकार ने किसानों एवं आम जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दावा करते हुए कहा है विन्ध्य के किसानों की हिस्से की खाद उन क्षेत्रों में भेज दी गई है जहां चुनाव होने हैं | सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये से बिचौलियों की चांदी हो गयी है और वो मनमाने दाम पर किसानों को खाद बेंच रहे हैं | हताश और परेशान किसान 266 रुपये की यूरिया 500 रुपये में लेने के लिए मजबूर है |

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी गोदाम एवं समितियों से खाद गायब कर दी गई है जिसकी वजह से निजी दुकानदार किसानों को खुलेआम लूट रहे हैं | अजय सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी महकमे को जानकारी होने के बाबजूद अधिकारी न तो खाद की कालाबाजारी रोक पा रहे हैं और न ही निजी दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पा रहे हैं | इससे साफ जाहिर होता है कि खाद की कालाबाजारी और किसानों के साथ लूट सरकार की सरपरस्ती में हो रही है |

अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप केवल उन क्षेत्रों के मुख्यमंत्री नहीं हैं जहां चुनाव होने हैं | षडयंत्रों के दम पर सत्ता हंथिया लेने का यह मतलब नहीं कि गरीब किसानों की जेब में खुलेआम डकैती डाली जाय | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वो किसानों की पीड़ा को समझें और खुलेआम हो रही खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराएं |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews