पचास हजार रुपए के लालच में कर दी दोस्त की हत्या,एक वर्ष बाद पकड़ाया आरोपी

हत्या

बागली, सोमेश उपाध्याय। आज बागली पुलिस ने पत्रकारवार्ता (press talk) आयोजित कर एक वर्ष पूर्व घटित अंधे कत्ल (murder) का खुलासा किया। बागली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरपुरा में इंदरमल पाटीदार के कुए के पास बीते वर्ष नेमीचंद पिता शंकर लाल पाटीदार निवासी छतरपुरा की लाश सिर पत्थर से कुचली हुई हालात में मिली थी। मृतक नेमीचंद की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट का आना बताया था ,इस पर बागली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध (registered) कर विवेचना की जा रही थी।

प्रकरण में काफी प्रयासों के बावजूद भी अज्ञात आरोपी का पता नहीं चला था, जिसके बाद देवास एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नए सिरे से विवेचना कर प्रत्येक बिंदु पर जाँच करने के लिए एएसपी सूर्यकांत शर्मा को नियुक्त किया गया था। इस पर एसडीओपी राकेश व्यास के निर्देशन में टी आई जयराम चौहान द्वारा बारीकी से जांच कर मामले की तह तक पहुँचे आरोपी को गिरफ्तार किया।अपराधी के संबंध में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की औए संदिग्ध की मोबाइल काल डिटेल व टावर लोकेशन के आधार पर पूछताछ की गई तो आरोपी संतोष नायक ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें… मुरैना: साढ़े तीन करोड़ रुपए के डंप रेत जेसीबी से नष्ट करने के बाद 38 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

आरोपी ने पचास हजार के लालच में अपने दोस्त नेमीचंद पाटीदार को छत पर सोते समय सिर में पत्थर मारकर हत्या करना बताया तथा मृतक नेमीचंद की जेब से निकाले गए पचास हजार में से संतोष ने चालीस हजार रुपये नगद जमा कर घटना के 2 माह बाद ही नई मोटरसाइकिल खरीदी।

यह भी पढ़ें… फसल बीमा योजना : किसानों को बड़ी राहत, अब 10 मार्च तक जमा कर सकेंगे प्रीमियम

आरोपी संतोष बंजारा द्वारा जुर्म स्वीकारने पर आरोपी को रविवार को ही गिरफ्तार कर किया गया एवं मृतक नेमीचंद पाटीदार के जेब से निकाले गए रुपयों से खरीदी गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स एमपी 41NF 2476, मोबाइल फोन तथा आरोपी के निशानदेही से घटना में उपयोग किया गया पत्थर जप्त किया गया है।  मामले में एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह द्वारा टी आई जयराम चौहान, उप निरीक्षक प्रदीप राय,कमल सिंह गहलोत ,प्रधान आरक्षक रोहित पारस धर्मेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र मुकेश रावत शिव प्रताप सिंह सिंगर एवं सचिन चौहान को नगद पुरस्कार दस हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews