GMC भोपाल के इंटर्न ने किया आत्महत्या का प्रयास, लिया दवा का ओवरडोज

bhopal news

Bhopal News : भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आज सुबह आत्महत्या करने का प्रयास किया। छात्र का नाम कार्तिक है। अभी उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसे ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, छात्र का साइकेट्रिक का ट्रीटमेंट चल रहा है। कहा जा रहा है कि वह बीते कर समय से डिप्रेशन का शिकार है। ऐसे में आज उसने नींद की दवा का ज्यादा ओवरडोज लेकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews