सरकार ने फिक्स किया MP Police जवानों का किट भत्ता, वेतन के साथ मिलेगा

एसपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस (MP Police) के जवानों को दी जाने वाली किट के भत्ते को फिक्स कर दिया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) से जारी आदेश के तहत नव आरक्षकों (New constables) , आरक्षकों (Constables) और प्रधान आरक्षकों (Head constables) को दी जाने वाली किट की राशि अब फिक्स कर दी गई है और ये हर साल जून के महीने के वेतन में लगकर मिलेगा। इसमें जिला पुलिस बल के जवान, SAF के जवान और नक्सल एवं डकैत प्रभावित क्षेत्र में तैनात जवानों के लिए अलग अलग राशि फिक्स की गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक आदेश जारी कर कहा है कि अभी मध्य प्रदेश पुलिस के नव आरक्षकों, आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को दी जाने वाली किट में 30 सामग्रियों तय हैं जिनकी जीवन अवधि पूरी होने पर उनका पैसा दिया जाता है। इन सामग्रियों के रखरखाव और एकाउंट मेंटेन करने में अनावश्यक समय खर्च होता है और गलतियां होने की सम्भावना रहती है। इसलिए समस्त सामग्रियों की जीवन अवधि की वार्षिक गणना कर तय किया गया है कि अब इसकी एक मुश्त राशि दी जाएगी और ये हर साल जून महीने के वेतन के साथ लगकर मिलेगी।

ये भी पढ़ें – MP : कोरोना को हराने सड़क पर सरकार, गृहमंत्री Narottam का नो मास्क-नो मूवमेन्ट अभियान

आदेश के मुताबिक जिला पुलिस बल के लिए 2437 रुपये, SAF के जवानों के लिए 2820 रुपये और नक्सल एवं डकैत प्रभावित क्षेत्र के लिए 3190 रुपये फिक्स किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यदि पुलिसकर्मी का ट्रांसफर किसी दूसरी इकाई में होता है तो जून महीने के वेतन देने वाली इकाई भत्ते का भुगतान करेगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में गिरावट का दौर जारी, ये हैं ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews