Gwalior News: सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार

Gwalior News: सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश  फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक भाजपा नेता मोहित जाट पर बीती देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब मोहित बेटू चौरसिया नामक युवक के बुलावे पर नई सड़क पर हरिनिर्मल टॉकीज के पास आये थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मोहित जाट की शिकायत पर बेटू चौरसिया, करण राठौर, रवि तोमर सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवे की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिंधिया समर्थक भाजपा नेता मोहित जाट ने जनकगंज थाने में देर रात करीब पौने दो बजे शिकायत दर्ज कराई है कि वे बेटू चौरसिया के बुलावे पर नई सड़क पर हरिनिर्मल टॉकीज पर रात को गए थे यहाँ बेटू चौरसिया अपने साथी रवि तोमर , करण राठौर और चार अन्य लोगों के साथ खड़ा था। मुझे देखते ही बेटू और उसके साथी कहने लगे कि बहुत नेतागिरी कर रहा है, ये लोग मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे। मैंने विरोध किया तो बेटू, रवि और करण ने मेरी तरफ पिस्टल तान दी मैं डर कर भागा तो इन लोगों ने फायर कर दिए लेकिन मैं झुक गया तो जान बच गई।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूरा किया अपना वादा, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

मोहित ने बताया कि मौके पर मेरे साथ रवि श्रीवास और छोटू राजौरिया भी थे उन्होंने भी पूरी घटना देखी है। पुलिस ने मोहित जाट की शिकायत पर बेटू चौरसिया, करण राठौर, रवि तोमर सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवे की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में फिर 11 नए केस, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता

मोहित जाट ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि ये पूरी घटना राजनीतिक द्वेष के चलते की गई है उन्होंने कहा कि सातों बदमाशों के पास हथियार थे, ईश्वर की कृपा से मेरी जान बच गई। मोहित ने बताया कि घटना के बाद उसकी महाराज से यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात हुई है उन्होंने कहा कि वे पुलिस अधिकारियों से इस विषय में बात करेंगे।

ये भी पढ़ें – Indore News: युवक की हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार,पुलिस जांच में जुटी

मोहित जाट ने एसपी अमित सांघी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की है।

https://vimeo.com/599353436

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews