Indore News: युवक की हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार,पुलिस जांच में जुटी

Indore News:  युवक की हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार,पुलिस जांच में जुटी

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात सामने आई है। यहां रेसीडेंसी एरिया में पुलिस अफसरों के बंगलों से महज कुछ दूरी पर अज्ञात आरोपियों ने कपिल मेव निवासी मूसाखेड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

घटना के दौरान कपिल अपने दोस्त हरीश परमार और पंकज के साथ आकाशवाणी केंद्र के पास बैठा था। पुलिस को मौके से ताशपत्ती और शराब की कुछ खाली बोतलें भी मिली है। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मृतक के दोस्तों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें – 6 करोड़ कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी इतनी राशि

दरअसल, इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में स्थित आकाशवाणी केंद्र के पास सोमवार रात कपिल मेव नामक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कपिल के गले पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को मौके से ताश पत्ती और शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि कपिल अपने दोस्तों के साथ वहा बैठा था तभी उससे मिलने कुछ अज्ञात युवक आये थे। उन्हीं में से एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन देर रात हुई हत्या ने पुलिस की ही कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – उपचुनाव से पहले मुकुल रॉय का बड़ा दावा-24 बीजेपी विधायक संपर्क में, सियासी हलचल तेज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतक के दोस्तों के बयान ले रही है ताकि हत्या की असल वजह का पता लगाया जा सके। वहीं हत्या के बाद से आरोपी फरार है। सीएसपी पूर्वी तिवारी ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असल वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें – Sex Racket : हाई प्रोफाइल रैकेट का खुलासा, Video बना लोगों को फंसाते थे दंपति, कई गिरफ्तार

https://vimeo.com/599321591

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews