उपचुनाव से पहले मुकुल रॉय का बड़ा दावा- 24 BJP विधायक संपर्क में, सियासी हलचल तेज

मुकुल रॉय

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा चुनावों 2021 (West Bengal assembly election 2021) के बाद से ही पश्चिम बंगाल में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।एक तरफ उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया वही दूसरी तरफ दल बदल का सिलसिला भी तेजी से जारी है। इसी बीच हाल ही में बीजेपी से टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय (Mukul Roy) ने एक बडा दावा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, खाते में आएगी इतनी राशि

मुकुल रॉय ने दावा किया है कि 24 बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के संपर्क में है, जल्द ही वे टीएमसी जॉइन कर सकते हैं।साथ ही कहा कि ऐसे विधायकों और नेताओं की लंबी कतार है जो टीएमसी में शामिल होना चाहते हैं। इससे पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के दावा किया था कि बीजेपी के 25 विधायक उन लोगों के संपर्क में हैं।टीएमसी नेताओं के इस दावे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़े.. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शशि थरूर का ये शानदार वीडियो, लोगों को भी भाया नया अंदाज

हाल ही में मुकुल रॉय समेत सौमेन रॉय, बिश्वजीत दास और तन्मय घोष सहित 4 बीजेपी विधायक टीएमसी (TMC) में शामिल हो चुके हैं। खास बात यह है कि इन सभी को मुकुल रॉय का करीबी माना जाता है और ये सब 2021 विधानसभा चुनावों से पहले मुकुल रॉय के कारण ही बीजेपी में शामिल हुए थे, इसके बाद बीजेपी विधायकों की संख्या घटकर 71 हो गई है और अब उपचुनाव (West Bengal By-electtion) से पहले रॉय ने 24 और विधायकों के टीएमसी में शामिल होने का दावा कर नई बहस छेड़ दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews