सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शशि थरूर का ये शानदार वीडियो, लोगों को भी भाया नया अंदाज

शशि थरुर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कारण किशोर कुमार का गाना ‘एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई’ है, जिसे मंच से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ( Congress MP Shashi Tharoor) गाते नजर आ रहे है। खास बात ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है और लोग जमकर थरुर के इस अंदाज की तारीफ कर रहे है।

यह भी पढ़े.. Sarkari Naukri : MP में इन पदों पर निकली है भर्तियां, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई…’ गाना गाते दिख रहे हैं।थरूर ने ये गाना जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गाया है। यहां आईटी पर बनी संसदीय समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लोगों की फरमाइश पर थरुर ने गाना गाया।वो आईटी पर बनी पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन है।

यह भी पढ़े.. MP College: कैबिनेट बैठक में जल्द आएगा यह प्रस्ताव, उच्च शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी

शशि थरूर का ये वीडियो ढाई मिनट का है, जिसमें वो शॉल ओढ़े और हल्की मुस्कान के साथ गाना गाते दिख रहे हैं।थरूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि गाने के लिए उन्होंने कोई रिहर्सल नहीं की थी, बस लोगों ने बोला तो गाने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि थरूर अपने फोन में गाने की लिरिक्स देख रहे हैं और उसे गा रहे हैं ।इस दौरान हॉल में बैठे कई लोग इसका आनंद ले रहे है और कई उनका वीडियो भी बनाते हुए दिखाई दे रहे है।वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews