Gwalior News : सड़क पर कचरा फेंका तो निगम अमले ने बजाई राम धुन

Gwalior News : सड़क पर कचरा फेंका तो निगम अमले ने बजाई राम धुन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सड़क पर कचरा फेंकने (garbage thrown on the road) वालों के घर और दुकान के सामने राम धुन (Ram Dhun) अभियान के तहत आज सोमवार को ग्वालियर नगर निगम (Gwalior municipal Corporation) के अमले ने सराफा बाजार में दुकानों के सामने राम धुन बजाई और दुकानदारों का माला पहनकर स्वागत किया एवं हाथ जोड़कर सफाई रखने के अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पंचायत चुनाव से पहले हथियार खपाने आया तस्कर गिरफ्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अच्छे अंक लाकर देश के साफ शहरों में ग्वालियर को टॉप स्थान दिलाने के लिए ग्वालियर नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर को साफ व स्वच्छ रखने एवं जनता में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार को अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता की मौजूदगी में निगम के अमले द्वारा महाराज बाडा, सराफा क्षेत्र में कचरा फैलाने वाले दुकानदारों की दुकान के सामने राम धुन बजाकर उन्हें कचरा न फैलाने का आग्रह किया गया।

ये भी पढ़ें – बिल्ली को बर्थडे पर मिला 4 लाख का गिफ्ट, है ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल

अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में निगम के स्वच्छता एवं मदाखलत सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सराफा बाजार से लेकर डीडवाना ओली तक विभिन्न दुकानों के सामने राम धुन बजाकर उनसे कचरा सडक पर न फेंकने का आग्रह किया गया। निगम के अधिकारियों द्वारा अभय कोठारी संस, राजू अग्रवाल डीडवाना ओली, देवेंद्र गुप्ता सराफा बाजार एवं गोपाल अग्रवाल सराफा बाजार सहित अन्य दुकानों के सामने राम धुन बजाई तथा दुकान संचालकों को माला पहनाकर कचरा सड़क पर न फेंकने की अपील की।

[dgv_vimeo_video id=”653769875″]

[dgv_vimeo_video id=”653770105″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews