Gwalior News : पंचायत चुनाव से पहले हथियार खपाने आया तस्कर गिरफ्तार

Gwalior News : पंचायत चुनाव से पहले हथियार खपाने आया तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पंचायत चुनावों से पहले हथियार तस्करों ने ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी हैं, लेकिन सरकार से मिले निर्देशों के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।  ग्वालियर पुलिस ने एक हथियार तस्कर को अवैध हथियारों का सौदा करने से पहले ही दबोच लिया। तस्कर के कब्जे से हथियार मिले हैं जिन्हने वो खरगोन से यहाँ बेचने के लिए लाया था।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर ग्वालियर आ रहा है और वो उसे बेचने की कोशिश में हैं।  सूचना मिलते ही पुलिस ने क्राइम ब्रांच कितिम को अलर्ट किया।  दो सीएसपी और टीआई की टीम को लगाया गया।

ये भी पढ़ें – Miss Universe 2021 : उर्वशी रौतेला होंगी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट की जज

टीमों ने मुखबिर के बताये स्थान रेलवे स्टेशन के आसपास तलाशी शुरू की। एक संदिग्ध रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की तरफ जाता दिखाई दिया जब उसे हिरासत में लेकर उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 32 बोर की 5 पिस्टल मय मैगजीन और 5 अतिरिक्त मैगजीन एवं एक जिन्दा राउंड मिला।

ये भी पढ़ें – पंचायत चुनावों को हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने को लेकर मंगलवार को होगी सुनवाई

पूछताछ में उसने बताया कि वो भिंड जिले का रहने वाला है और खरगोन से पिस्टल लाया था और उसे भिंड और आसपास के जिलों में बेचना था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुराना बदमाश है उसका भिंड में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है।

[dgv_vimeo_video id=”653698920″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews