Viral Video: बीमार दोस्त के लिए मुन्ना भाई बने 80 साल के बुजुर्ग, अस्पताल में लगाए ठुमके

Viral Video

Viral Video on Internet: फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है कि जब एक दोस्त मुसीबत में होता है या किसी ऐसी परेशानी का सामना कर रहा होता है, जिससे वो टूट सकता है, तो दूसरा दोस्त उसे खुश रखने और मुसीबत से बाहर निकालने के लिए हर वह कोशिश करता है, जो वह कर सकता है।

बात चाहे 3 इडियट्स में अपने दोस्तों को पास कराने के लिए पेपर चुराने वाले रैंचो की की जाए या फिर जिंदगी के आखिरी दिनों से लड़ रहे जहीर को खुश करने के लिए मुन्ना भाई के हॉस्पिटल को क्लब में बदल देने की, दोस्त हमेशा एक व्यक्ति का सबसे बड़ा सपोर्ट होता है।

दोस्त के लिए नाचे बुजुर्ग

हाल ही में इसका जीता जागता उदाहरण भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में दिखाई दिया। जहां पर भर्ती अपने 80 साल के दोस्त को देखने के लिए आए कुछ वृद्ध दोस्तों ने वार्ड में ही डांस करना शुरू कर दिया।

हॉस्पिटल के ईएनटी डिपार्टमेंट में 80 साल के एक व्यक्ति भर्ती हैं और उन्हें देखने के लिए उनके कुछ ग्रामीण दोस्त यहां पर पहुंचे। अपने दोस्त की हालत और उन्हें हताश देखकर सभी ने उनका दिल बहलाना शुरू कर दिया और बेड के सामने डांस करने लगे।

दोस्तों को नाचता देख मरीज में भी मानो जोश आ गया और वह हाथ हिलाकर अपने दोस्तों का साथ देने लगे। वार्ड में अचानक हुई इस हलचल ने सभी को हैरान जरूर कर दिया, लेकिन जैसे ही लोगों को बात समझ में आई हर किसी की आंखें भर गई।

देखें Viral Video

अपने दोस्त को हौसला देने के लिए बुजुर्गों को डांस करता देख हॉस्पिटल स्टाफ भी खुश नजर आया और उन्होंने किसी को भी मना नहीं किया। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने यह सारा माजरा अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देर रात तक वार्ड में हंसी खुशी का माहौल था और बिस्तर पर लेटा हुआ बीमार दोस्त अपने नटखट दोस्तों की मस्ती को देख कर मुस्कुरा रहा था और अपनी तकलीफ भूल गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews