Hanuman Jayanti – दिल्ली में दंगल इंदौर में मंगल, साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

Hanuman Jayanti – दिल्ली में दंगल इंदौर में मंगल, साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

इंदौर, आकाश धौलपुरे। Hanuman Jayanti हनुमान जन्मोत्सव हिन्दू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व में से एक माना जाता है। इस उपलक्ष्य पर बड़ी ही धूम-धाम से भगवान हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है। एक तरफ जहां मालवा निमाड़ के कई स्थानों पर साम्प्रदायिक तनाव फैला हुआ तो दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव यात्रा के दौरान माहौल बिगड़ गया था। इधर, इंदौर ने एक बार फिर ऐसी मिसाल पेश की है जो साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाले लोगो के लिए एक सबक है।

यह भी पढ़ें- Neemuch News: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

दरअसल इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार रात को हनुमान जयंती के अवसर यात्रा निकाली गई और इस यात्रा का मुस्लिम समुदाय ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया। ये ही वजह है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर को शांति का टापू यूं नही कहा जाता है क्योंकि यहां हवा में गंगा जमुना तहजीब की लहर बहती है। जो साम्प्रदायिक सौहार्द के लिहाज से एक अनूठी मिसाल है।

बतादें कि कौमी एकता की मिसाल कटकटपुरा मस्जिद और कलाल कुई मस्जिद के सामने से निकलने वाले हनुमान जन्मोत्सव यात्रा देखने को मिली। हालांकि, रावजी बाजार थाना और जूनि इंदौर थाना क्षेत्र में निकाली गई श्री चंद्रभागेश्वर हनुमान मंदिर की यात्रा देर शाम निकाली गई। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर यात्रा कटकटपुरा मस्ज़िद के सामने पहुंची तो जुलूस में शामिल हनुमान भक्तों का मुस्लिम समुदाय ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-  मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ गायिका Anuradha Paudwal ने कही ये बड़ी बात

वही यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा लेकिन लोगो की आपसी समझ और एक दूसरे के प्रति प्रेम समर्पण का ही असर रहा कि पुलिस को किसी भी तरह की जेहमत नही उठानी पड़ी। वहीं मस्जिदों पर यात्रा के स्वागत के साथ ही पुलिस अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। बतादें कि पूरे समय क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिशेष अग्रवाल और डॉक्टर प्रशांत चौबे सहित पुलिस बल मौजूद रहा और इस दौरान पेश की कौमी की एकता की मिसाल की सराहना भी पुलिस अधिकारियों ने की।

यह भी पढ़ें-  Jabalpur News : चढ़ा था गुंडा बनने का खुमार, पुलिस ने 2 मिनट में उतार दिया बुखार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉक्टर प्रशांत चौबे ने यात्रा इंतजाम के लिए इलाके के नगर सुरक्षा समिति के लोगो की भी महती भूमिका बताई और उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। इंदौर में पेश की गई नजीर अब देश के उन इलाकों के लिए किसी सबक से कम नही है जहां मामूली सी बात को लेकर धर्म संकट खड़ा हो जाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews