
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बीते 24 घंटों से तेज बारिश (heavy Rain) के साथ आंधी चल रही है। इस वजह से पूरा भोपाल जलमग्न हो गया है। इतना ही नहीं तालाबों में भी समुंदर जैसी लहरें देखने को मिली है। तेज बारिश और हवाओं की वजह से भोपाल के बड़े तालाब में 20 फिट तक लहरों में उछाल देखने को मिली। इतना ही नहीं यहां कई क्रूज पानी में आधी डूब गई।
स्कूलों की छुट्टी घोषित –
इस नजरें को देखने के लिए लोग भी यहां पहुंचे। वहीं कई वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है भोपाल के बड़े तालाब का नजारा कैसा दिख रहा है। बड़े तालाब में पानी की लहरें खतरनाक दिख रही है। तेज बारिश की वजह से आज भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, शिवपुरी समेत कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है। क्योंकि मात्र 24 घंटे में भोपाल में 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी हैं।
Must Read : Hair Care Tips: भूलकर भी इन 3 स्थितियों में बालों की स्कैल्प में ना लगाएं तेल, हो सकती है ये समस्या
एमपी टूरिजम की क्रूज आधी डूबी –
कई पेड़ भी तेज बारिश की वजह से गिर पड़े हैं। जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया है। क्योंकि भोपाल के कई इलाके इस समय जलमग्न है। आपको बता दे, भोपाल में हुई तेज आंधी के साथ बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। खबर सामने आई है कि एमपी टूरिजम का एक क्रूज पानी में आधा डूब गया है। इस क्रूज में पर्यटकों को पूरे तालाब की सैर करवाई जाती है। इतना ही नहीं बड़े तालाब में कई नाव भी डूब गई है। क्योंकि तेज हवा की वजह से तालाब में लहरों ने विकराल रूप ले लिया है।
उफान पर कई नदियां –
जानकारी के मुताबिक, भोपल में पहले से ही कई नदियां उफान पर चल रही है। ऐसे में बीते 24 घंटों में आई बारिश की वजह से जल का स्तर नदियों में और ज्यादा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश की बेतवा, कालीसिंध, क्षिप्रा, शिवना समेत कई नदियां उफान पर आ गई है। इतना ही नहीं थोड़ी ही बारिश में डेम के गेट खोल दिए गए।
देखें वीडियो –
