Bhopal Road Accident: तेज रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह, 20 वर्षीय छात्र की हुई दर्दनाक मौत

Road Accident In Dewas

Bhopal Accident News: शहर की सड़कों पर तेज गति अधिकतर जानलेवा साबित होती है और कोई ना कोई एक्सीडेंट की खबर अक्सर सामने आती है। ताजा मामला हबीबगंज इलाके से सामने आया है जहां पर हादसे के दौरान एक 20 वर्षीय छात्र की जान चली गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय आदित्य बीबीए अंतिम ईयर का छात्र था और अपने दोस्त के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक को दौड़ा रहा था। इतनी तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे आदित्य उछलकर खंभे से टकराया और जोरदार टक्कर से उसके मुंह के दो टुकड़े हो गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठा हुआ दोस्त आदि भी लगभग 75 फीट तक घिसटता हुआ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बारे में हबीबगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य ललितपुर का निवासी है और रायसेन रोड पर एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। अपने तीन दोस्तों के साथ वह अरेरा कॉलोनी में किराए से रहता था और घटना की रात दोस्त आकाश राठौर के घर गया था। दोस्त के घर पहुंचने के बाद उन लोगों ने नाश्ता करने जाने का मन बनाया और रानी कमलापति स्टेशन जाना तय किया। इस पर एक बाइक पर आकाश, ध्रुव और अनुज बैठ गए और आदित्य ने अपनी बाइक पर आदि को बिठाया। यह सभी कमलापति स्टेशन पहुंचे जहां पर इन्होंने चाय नाश्ता किया। वापस लौटते समय आदित्य ने तेज स्पीड में अपनी रेसर बाइक को चलाना शुरु कर दिया बाकी तीनों साथी पीछे-पीछे आ रहे थे। इतनी स्पीड को देखकर दोस्तों ने उसे रोकने की भी कोशिश की लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

दोस्तों के मना करने के बाद भी आदित्य तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और यह लोग जैसे ही हबीबगंज थाने के सामने से निकल का कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे तो बाइक नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और आदित्य उछलकर डिवाइडर पर लगे खंबे से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था जिस वजह से उसके मुंह के दो टुकड़े हो गए अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान बचाई जा सकती थी। पीछे से आ रहे हैं तीन दोस्तों आकाश, ध्रुव और अनुज ने जब अपने दोनों दोस्तों को घायल अवस्था में देखा तो एक कार को रोककर इन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर किया जहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय आदित्य को मृत घोषित कर दिया। एक बार फिर अनियंत्रित स्पीड देश के होने वाले भविष्य की जान की दुश्मन बन गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews