Ratlam News: देर रात फोरलेन पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में दो किशोरों की मौत

ratlam news

 रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) में बीती देर रात फोरलेन (four-lane) पर सनावदा के पास एक बड़ी दुर्घटना (accident) घटित हुई। यह घटना रेलवे ब्रिज के पास हुई। घटना रतलाम के सनावदा रेलवे ब्रिज फोरलेन की है।

हादसे में मारुति वाहन असंतुलित होकर रास्ते में रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर से टकराकर सीधे खाई में जाकर पलटी खा गई। इससे मारुति में सवार लोग चोटिल होकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें… MP Corona: प्रदेश में कोरोना विस्फोट, 6 महीने बाद बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1885 संक्रमित

इस हादसे में मारुति सवार ऑफीसर्स कॉलोनी रोड शैरानीपुरा रहवासी 15 वर्षीय आशु तथा मिल्लत नगर रहवासी 17 वर्षीय फिरोज खां की मौत हो गई। अन्य घायलों को मामूली चोट आई हैं। पुलिस थाना स्टेशनरोड ने सालाखेड़ी चौकी के सैनिक सोयब खां की सूचना पर दोनों किशोर की मौत पर मर्ग कायम किया। वहीं फरियादी मिल्तल नगर रहवासी चांद पिता साबिर की रिपोर्ट पर मारुति चालक के खिलाफ 279, 337, 304 ए भादवि में अपराध दर्ज किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews