मक्सी रोड पर दर्दनाक हादसा, स्विफ्ट ने दुग्ध संघ कर्मचारी को कुचला, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक दुग्ध संघ कर्मचारी की जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी और चालक को पीटा।
Accident

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मक्सी रोड पर ताजपुर के पास सड़क पर एक भीषण हादसा हो गया जिसमें दुग्ध संघ के एक कर्मचारी की जान चली गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जिस कार से एक्सीडेंट हुआ था, उस कार को जला दिया। साथ ही साथ चालक को भी बुरी तरह पीटा।

मिली जानकारी के अनुसार, जम्बुरा गांव के निवासी गणपत पिता भुवानसिंह परमार दुग्ध संघ में कार्यरत थे। रात की अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे। तभी ताजपुर और जम्बुरा के बीच मक्सी रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

कार में लगाई आग, चालक को पीटा

इस हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने जावरा में रहने वाले कार चालक आदान को घेर लिया, उसकी कार में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बचाकर थाने ले गई और दुग्ध संघ कर्मचारी को हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और कार में लगी आग बुझाई।
[dgv_vimeo_video id=”1009085661″]

मृतक गणपत के हैं तीन बच्चे

मृतक गणपत के तीन बच्चे हैं। उनके परिजन घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि यह हादसा सुबह 5 बजे मक्सी रोड पर ग्राम जम्बुरा और ताजापर के बीच हुआ। इस सड़क घटना के बाद दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो गया और काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews