
भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में आयकर विभाग ने 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं। आयकर विभाग द्वारा भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड और इंदौर में सहयोगी संस्थाओं के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। आयकर विभाग द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
आयकर विभाग की टीम सुबह 5 बजे भोपाल स्थित साइंस हाउस पहुंची। जानकारी के मुताबिक संचालक जितेंद्र तिवारी और सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बरोलिया और शिखा राजोरिया से पूछताछ की जा रही है।
भोपाल में इन जगहों पर हुई छापेमारी
भोपाल में गौतम नगर स्थित मकान नंबर C-25 में साइंस हाउस का मेन ऑफिस 1994 से संचालित किया जा रहा है। देश भर में कंपनी द्वारा मेडिकल इक्विपमेंट सप्लाई किए जाते हैं। कंपनी देश में डायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। इसके अलावा निजी अस्पताल की सेवाएं, पैथोलॉजी लैब और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। छापे के दौरान टैक्स चोरी के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। अब आयकर विभाग द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इंदौर में भी छापेमारी
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम द्वारा इसके अलावा भोपाल में लालघाटी स्थित पंचवटी और एम-64 बी नगर के घर के बाहर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दरअसल यह मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के कारोबारी राजेश गुप्ता का घर है। भोपाल के अलावा इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में 30 से अधिक ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। इंदौर में कंपनी की सहयोगी संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और इंदौर में भी टैक्स चोरी के दस्तावेज जप्त किए गए हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

