IND Vs ENG: मध्यप्रदेश के रजत को भारतीय क्रिकेट टीम में मिला मौका, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी बधाई

IND Vs ENG: मध्यप्रदेश के रजत को भारतीय क्रिकेट टीम में मिला मौका, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी बधाई

IND Vs ENG 2nd test match: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। मैच ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो सुबह 9:30 बजे से शुरु होगा। इस मैच में मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं, जो केएल राहुल की जगह मैदान में उतर रहे हैं। दरअसल राहुल को चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहना पड़ा है। जिसके बाद रजत पाटीदार को टीम में मौका दिया गया है।

इंदौर का सितारा चमकेगा भारतीय टीम में :

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार को भी टीम में मौका दिया गया है। रजत पाटीदार को केएल राहुल की जगह मैच में खेलने का मौका मिला है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने दूसरे मैच के लिए प्लेइंग-11 में मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन को जगह दी है।

https://x.com/KailashOnline/status/1753263248324100231?s=20

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी बधाई :

वहीं इंदौर के रजत पाटीदार के टीम इंडिया में डेब्यू करने के बाद, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय में अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की -“इंदौरवासियो के लिये अभूतपूर्व पल !!! हमारा रजत पाटीदार आज भारतीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहा हैं। इस अवसर पर हमारी शुभकामनाएं, इंदौर का नाम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत रोशन करें, यही कामना हैं।”

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews