Hindi News

ये है इंदौर के सबसे फेमस Water Park, जानें टिकट कीमत और समय

Written by:Ayushi Jain
Published:

Water Park : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोग पानी वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप ही गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के साथ एंजॉय करना चाहते हैं और पानी वाली जगह पर जाना चाहते हैं, तो आज हम इंदौर के बेस्ट वाटर पार्क के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आप उन वॉटर पार्क में छुट्टियों को खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। यहां आपका मजा दुगना हो जाएगा चलिए जानते हैं। उन वाटर पार्क के बारे में –

ये है इंदौर के टॉप क्लास Water Park 

आपको बता दें, इंदौर शहर में टॉप क्लास वाटर पास मौजूद है। जहां आप परिवार दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको खाना भी मिलता है और आप भरपूर एंजॉय भी कर पाते हैं। इन वाटर पार्क में सबसे पहला नाम क्रिसेंट वाटर पार्क का आता है।

क्रिसेंट वाटर पार्क मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और बेहतरीन पार्क में से एक है। यहां आप अपने फ्रेंड फैमिली और पार्टनर के साथ खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। इस वॉटर पार्क में आपको कोस्टर राइड, रेन डांस, रेसिंग कार और भी कई तरह की एक्टिविटीज करने का मौका मिलता है। इसके साथ ही आप यहां पर बच्चों के लिए जा रहे हैं तो उनका एक अलग से स्विमिंग पूल मौजूद है।

जहां आप बिना टेंशन के बच्चों को पूल में नहाने दे सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर इंदौरी जाएगी का स्वाद भी सपने के लिए मिल जाता है। अब बात करें क्रिकेट की तो यहां पर आपको लगभग पर व्यक्ति 500 रुपए और बच्चे 250 रुपए टिकट देना पड़ती है। यह ग्राम जामिया इंदौर पड़ता है। यह वाटर पार्क सुबह 10:00 बजे खुलता है और शाम को 6:00 बजे तक बंद हो जाता है।

इसके अलावा बात करते हैं दूसरे नंबर पर आने वाले वॉटर पार्क की तो उसका नाम मयंक ब्लू वाटर पार्क है। यह मध्य प्रदेश का सबसे पुराना पार्क में से एक है। यहां देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटक मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। यहां आपको रेन डांस के साथ-साथ कई स्लाइड पर मस्ती करने का मौका मिलता है। सबसे ज्यादा यहां पर लोग वेब पूल में मजे लेना पसंद करते हैं। यहां की कीमत 600 रुपये और बच्चों के लिए 250 रुपये। ये बंगाली स्क्वायर, बाईपास रोड पर मौजूद है। सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है।

नखराली ढाणी वाटर पार्क भी फेमस पार्क माना जाता है। यहां आपको कई तरह की एक्टिविटी करने के लिए मिल जाती है। यहां का खाना लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसके अलावा यहां कई तरह के नाटक भी आपको देखने के लिए मिल जाते हैं। आप यहां सबसे पहले जब एंट्री करेंगे तो आपका स्वागत ढोल से किया जाता है। उसके बाद आपको यहां कठपुतली शो, रेन डांस, वॉटर स्लाइड आदि जैसी शानदार गतिविधियों का आनंद लेने का मौका मिलता है। यहां जाने के लिए आपको 500 रुपये और बच्चों के लिए 350 रुपये टिकट लेना पड़ता हैं। ये सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक तक खुला रहता हैं।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews