इंदौर-उज्जैन डबल ट्रैक निर्माण कार्य हुआ पूरा, 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल

यात्री सुरक्षा को मजबूत करने भोपाल रेल मण्डल में यार्डों और लूप लाइनों के काम पर जोर, जरा भी न हो चूक, ऐसी यात्री सुविधा देने की तैयारी

Indore Ujjain Double Track: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा बीते कुछ दिनों से उज्जैन-देवास-इंदौर खंड के दोहरीकरण का काम किया जा रहा था। बरलई से लक्ष्मीबाई नगर तक चल रहा है यह काम अब पूरा हो चुका है और नए ट्रैक पर गुरुवार को निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निरीक्षण यान दौड़ाया जाने वाला है। पश्चिमी परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त आरके शर्मा की मौजूदगी में यह ट्रायल किया जाएगा।

गुरुवार को होगा निरीक्षण

बरलई से लक्ष्मीबाई नगर तक कुल 27 किलोमीटर रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य किया गया है। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रेलवे ट्रैक, पुल, पुलिया सभी की जांच की जाएगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट स्टेशन से मध्य गति की मोटर ट्रॉली के साथ निरीक्षण होगा। इस निरीक्षण को लेकर रेलवे द्वारा आम जनता को सुबह से लेकर देर रात तक रेल लाइन के आसपास ना जाने की सलाह दी गई है। पालतू पशुओं को भी इस क्षेत्र से दूर रखने को कहा गया है।

बदला गया है ट्रेन रूट

इस दोहरीकरण के कार्य के लिए रेलवे द्वारा लंबा ब्लॉक भी किया गया है। कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है और इन्हें फतेहाबाद लाइन से चलाया जा रहा है। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तो कई निरस्त भी कर दी गई है। अब दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है, जिसका निरीक्षण करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews