Indore: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस Vaishali Takkar ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Indore: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस Vaishali Takkar ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया है। वैशाली को ससुराल सिमर का और यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे फेमस टीवी सीरियल में देखा जा चुका है।

1 साल से वैशाली इंदौर में ही रह रही थी जैसे ही उनकी आत्महत्या की जानकारी लगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला तेजाजी नगर थाना के अंतर्गत आता है और पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Must Read- देवास के पेट्रोल पंप में हो रहा लीकेज, परिवार परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

वैशाली ने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाया है इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हो सकता है सुसाइड नोट से कुछ खुलासा हो। वैशाली ठक्कर के अचानक आत्महत्या की खबर से सभी परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस के फैंस और दोस्तों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि वैशाली ने इस तरह का कदम उठाया है।

वैशाली ठाकरे इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में शामिल थी और उन्हें कई टीवी शो में देखा जा चुका है। 2015 में यह रिश्ता क्या कहलाता है इससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। सीरियल में वह संजना का किरदार निभाते दिखाई दी थी। इसके बाद उन्हें यह है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन 2 में भी देखा गया। आखरी बार उन्हें टीवी शो रक्षाबंधन में देखा गया था।

वैशाली ने अप्रैल में सगाई की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह न्यूज साझा की थी। दोस्तों और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह सगाई हुई थी लेकिन एक महीने बाद ही उन्होंने अपने मंगेतर से शादी करने से मना कर दिया था। शादी कैंसिल करने के बाद उन्होंने रोका सेरेमनी के वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिए थे। वैशाली ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया है इस बारे में सभी जानना चाहते है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews