इंदौर से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस हुई हादसे की शिकार, दो डिब्बे पटरी से उतरे

इंदौर से जबलपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह के कोई नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
इंदौर से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस हुई हादसे की शिकार, दो डिब्बे पटरी से उतरे

शुक्रवार सुबह 5:50 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक रेल हादसे से हड़कंप मच गया। दरअसल इंदौर से जबलपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है। वहीं घटना तब हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास धीमी गति से पहुंच रही थी। हालांकि अच्छी बात यह है कि ट्रेन की स्पीड कम होने के चलते कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

दरअसल यह हादसा तब घटा जब इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर स्टेशन के करीब पहुंच रही थी। जानकारी के मुताबिक ट्रेन की गति लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी और यह स्टेशन से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर थी। वहीं अचानक, ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह के जल्दी समय के चलते ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे जिसके कारण अचानक ट्रेन के झटकों ने उन्हें घबराहट में डाल दिया।

सभी यात्री सुरक्षित

वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू किया। इसके साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। वहीं राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट की खबर सामने नहीं आई।

घटनास्थल पर पहुंचीं पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक

दरअसल हादसे की जानकारी मिलने पर पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। वहीं उन्होंने दुर्घटना का अवलोकन किया और इसके कारणों की जांच के आदेश भी दिए। वहीं ट्रेन की कम रफ्तार के चलते एक बड़ी घटना से बचा जा सका और सभी यात्री सुरक्षित रहे, किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं है।

वहीं इस दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए एक गहन जांच की जा रही है। दरअसल रेलवे सुरक्षा की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और तकनीकी विश्लेषण के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने हादसे का वीडियो जारी करते हुए बताया कि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews