IPS कैलाश मकवाना बने मध्य प्रदेश के नए DGP, 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार, आदेश जारी

मध्य प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में कैलाश मकवाना को चुना गया है। देर रात आदेश जारी किया गया है। वे 1 दिसंबर से नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
IPS कैलाश मकवाना बने मध्य प्रदेश के नए DGP, 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार, आदेश जारी

आईपीएस ऑफिसर कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में चुना गया है। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश यात्रा पर जाने के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बता दें की वर्तमान में कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन है। वहीं आदेश जारी हो जाने के चलते अब वे मध्य प्रदेश के 32वे डीजीपी होंगे।

जानकारी के मुताबिक कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 से नए डीजीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना की जगह अब मध्य प्रदेश की कमान कैलाश मकवाना संभालेंगे। वहीं कैलाश मकवाना 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में रिटायर होंगे।

IPS कैलाश मकवाना बने मध्य प्रदेश के नए DGP, 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार, आदेश जारी

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद कर सकते हैं पदभार ग्रहण

बता दें कि मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद नए डीजीपी के रूप में कैलाश मकवाना पदभार संभालेंगे। सुधीर सक्सेना को 4 मार्च 2020 को मध्य प्रदेश के डीजीपी के रूप में चुना गया था। वहीं अब उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विदेश दौरे से लौटने के बाद कैलाश मकवाना पदभार ग्रहण कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर हैं।

1988 बेच के आईपीएस ऑफिसर

कैलाश मकवाना 1988 बेच के आईपीएस ऑफिसर है। वे उज्जैन के रहने वाले हैं। उन्होंने MANIT भोपाल से BE की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने आईआईटी दिल्ली से MTech किया है। बता दें कि कैलाश मकवाना जबलपुर के एडिशनल SP भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे बस्तर, मंदसौर, बैतूल, दंतेवाड़ा के SP रह चुके हैं। कैलाश मकवाना का महज साढ़े तीन सालों में सात बार तबादला हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews