IPS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

मध्य प्रदेश में सीनियर पुलिस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है, इनमें IPS अफसर ए साई मनोहर, मीनाक्षी शर्मा, मनीष शंकर शर्मा और DP गुप्ता शामिल हैं।
ips transfer

MP IPS Transfer & Postings : मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। इस संबंध में गृह विभाग ने पोस्टिंग ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए है।

आदेश के तहत इन अधिकारियों में ए साई मनोहर, मीनाक्षी शर्मा, मनीष शंकर शर्मा और डीपी गुप्ता शामिल हैं। इनमें से डीपी गुप्ता पहले से ही विवादों में रहे हैं और उन्हें पहले परिवहन आयुक्त के पद से हटाया जा चुका है।बता दे कि पिछले हफ्ते ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी।राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को भी इधर से उधर किया गया था।

मध्य प्रदेश आईपीएस तबादले

  • ए साईं मनोहर को साइबर का ADG बनाया गया है।
  • मीनाक्षी शर्मा को एमपी भवन दिल्ली भेजा गया है, यहां वे विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाई गई हैं।
  • एडीजी मनीष शंकर शर्मा को रेल पुलिस मुख्यालय का एडीजी बनाया गया है।
  • डीपी गुप्ता एडीजी सामुदायिक पुलिस PHQ बने हैं।

TRANSFER ORDER COPY

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews