MP IPS Transfer & Postings : मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। इस संबंध में गृह विभाग ने पोस्टिंग ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए है।
आदेश के तहत इन अधिकारियों में ए साई मनोहर, मीनाक्षी शर्मा, मनीष शंकर शर्मा और डीपी गुप्ता शामिल हैं। इनमें से डीपी गुप्ता पहले से ही विवादों में रहे हैं और उन्हें पहले परिवहन आयुक्त के पद से हटाया जा चुका है।बता दे कि पिछले हफ्ते ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी।राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को भी इधर से उधर किया गया था।
मध्य प्रदेश आईपीएस तबादले
- ए साईं मनोहर को साइबर का ADG बनाया गया है।
- मीनाक्षी शर्मा को एमपी भवन दिल्ली भेजा गया है, यहां वे विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाई गई हैं।
- एडीजी मनीष शंकर शर्मा को रेल पुलिस मुख्यालय का एडीजी बनाया गया है।
- डीपी गुप्ता एडीजी सामुदायिक पुलिस PHQ बने हैं।
